CG : मायके में रह रही पत्नी की पति ने की हत्या, जांच में जुट... - CG Sandesh

CG : मायके में रह रही पत्नी की पति ने की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

दुर्ग जिले के नेवई थाना क्षेत्र से पति द्वारा पत्नी की हत्या की खबर सामने आई है. बताया जा रहा है कि पत्नी और पति के बीच विवाद था.जिसके कारण पत्नी अपने मायके मरोदा में आकर रह रही थी. 

इस बात को लेकर महिला का पति उसके मायके आकर विवाद करता था. गुरुवार सुबह भी पति अपनी पत्नी से मिलने के लिए मायके आया था. इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद हुआ. विवाद को शांत कराने जब महिला का पिता मौके पर पहुंचा तो दामाद ने ससुर पर हमला कर दिया. इसके बाद बीच बचाव करने आई पत्नी पर धारदार हथियार से हमला करके फरार हो गया.

घटना की सूचना मिलने पर आसपास के लोगों ने घायल अवस्था में पड़े महिला के पिता को अस्पताल दाखिल कराया. वहीं महिला को जब लोगों ने अस्पताल ले जाने की कोशिश की तो पाया कि उसकी मौत हो चुकी है. महिला की मौत की खबर तुरंत पुलिस को दी गई. पुलिस ने आरोपी सायमन मसीह उर्फ ईगुल कुमार के खिलाफ 302-IPC, 307-IPC के तहत अपराध कायम किया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें