CG News : महिला एवं बाल विकास मंत्री का बड़ा बयान - CG Sandesh

CG News : महिला एवं बाल विकास मंत्री का बड़ा बयान

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के विधानसभा चुनाव की जीतने के पश्चात प्रदेश की महिलाओं को महतारी वंदन योजना के द्वारा हर महीने 1000 की राशि देने का वादा किया गया था जिसे विष्णु देव सरकार ने चार महीना में चार किस्त देकर पूरा किया जिसे लेकर अब कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का बयान सामने आया है।

कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि, हमारी सरकार ने जो वादे किए थे उसे हमने पूरा किया है रही बात महतारी वंदन योजना की तो जो महिला अपात्र है जिसकी जानकारी हमें मिल रही है और जिनका नाम लिस्ट में नहीं है उन सभी चीजों को विचार किया जा रहा है और समझा जा रहा है, अगर कोई महिला अपात्र है और उसके खाते में पैसा आ रहा है तो उसकी जांच होगी।



कांग्रेस पार्टी मुद्दा विहीन हो गई है

मंत्री राजवाड़े ने कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि, उनके पास कोई मुद्दा ही नहीं बचा इसलिए वह गलत बयान करते हैं और जनता को गुमराह करने की कोशिश करते हैं। हमारी सरकार की नियत बिल्कुल साफ है प्रदेश और देश को आगे बढ़ने का कार्य बीजेपी की सरकार कर रही है, कांग्रेस पार्टी मुद्दा विहीन हो गई है।

उन्होंने कंगना रनौत को एयरपोर्ट पर थप्पड़ मारने वाले विषय पर प्रतिक्रिया दी और कहा कि एक महिला को दूसरी महिला का सम्मान करना अति आवश्यक है यह कृत्य काफी निंदनीय है, जिसकी घोर निंदा करतीहूँ।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें