बसना : चोरी के बाद गाँव में मचा हल्ला, सरपंच ने की शिकायत. - CG Sandesh

बसना : चोरी के बाद गाँव में मचा हल्ला, सरपंच ने की शिकायत.

बसना थाना अंतर्गत ग्राम बाराडोली के गौठान से सोलर पंप की चोरी हो जाने पर गाँव में हल्ला मच गया, जिसके बाद इसकी सुचना सरपंच को मिलते ही अज्ञात चोर के विरुद्ध पुलिस में अपराध दर्ज कराया गया है.

सरपंच ने बताया कि ग्राम बाराडोली के गौठान में तीन साल पहले छत्तीसगढ़ शासन के द्वारा सोलर का मोटर पंम्प लगाया गया है, एवं मोटर के साथ में 50 मीटर का पाईप एवं 50 मीटर का काला रंग का केवल वायर लगाया गया था.

30 मई 2024 को सुबह 8:00 बजे सरपंच जब गांव के गौठान गया था तो उस समय मोटर पंप था, लेकिन उसकी अगली सुबह 8:00 बजे गांव में हल्ला होने से सरपंच को पता चला कि गौठान का मोटर पंप चोरी हो गया. तब सरपंच गांव के खीरसागर साव एवं देवराज चौधरी के साथ में गांव के गौठान में जाकर सोलर पंप को देखा तो पंप एवं पंप के साथ में लगाया गया पाईप एवं केबल वायर नहीं था सोलर पंप, पाइप एवं केबल वायर किमती 20,000/- को कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले जा चूका था.

मामले की शिकायत पर बसना पुलिस ने अज्ञात चोर के विरुद्ध अपराध धारा 379-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


अन्य सम्बंधित खबरें