CG News : साय कैबिनेट में नया मंत्री जल्द, इन नामों की हो रह... - CG Sandesh

CG News : साय कैबिनेट में नया मंत्री जल्द, इन नामों की हो रही चर्चाएँ

रायपुर। रायपुर लोकसभा सीट से भारी मार्जिन से जीत के बाद बृजमोहन अग्रवाल अब मंत्री और विधायक पद से जल्द इस्तीफा देंगे। इसी के साथ कैबिनेट Cabinet में खाली हो रहे मंत्री पद के लिए दावेदारों के नाम की चर्चा भी शुरू हो गई है। इनमें पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल, अजय चंद्राकर, राजेश मूणत के नाम हैं।


दूसरी तरफ, सांसदों की शपथ की तैयारी दिल्ली में की जा रही है। कल (9 जून) प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी तीसरी बार शपथ लेंगे। इसके बाद लोकसभा में नवनिर्वाचित सांसदों को भी शपथ दिलाई जाएगी। माना जा रहा है कि जून के दूसरे हफ्ते में बृजमोहन अग्रवाल मंत्री और विधायकी से इस्तीफा देंगे।

रिप्रेजेंटेशन ऑफ पीपुल एक्ट (1951) के मुताबिक, कोई व्यक्ति एक ही समय पर संसद और विधानसभा का सदस्य नहीं रह सकता। अगर कोई व्यक्ति संसद और विधानसभा दोनों के लिए चुना जाता है, तो उसे 14 दिन के अंदर विधानसभा की सीट खाली करनी होगी, नहीं तो उसकी संसद सदस्यता रद्द हो जाएगी।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें