छत्तीसगढ़ में मानसून की एंट्री, कई जिलों में होगी बारिश... - CG Sandesh

छत्तीसगढ़ में मानसून की एंट्री, कई जिलों में होगी बारिश...

छत्तीसगढ़ में मानसून की एंट्री हो गई है। दक्षिण पश्चिम मानसून का 8 जून को सुकमा जिले में आगमन हो चुका है। मानसून आते ही बस्तर संभाग के कई जिलों में बारिश शुरू हो गई है। माना जा रहा है कि अगले तीन से पांच दिनों के बीच में मानसून रायपुर पहुंच जाएगा। आज प्रदेश के कई जिलों में गरज चमक के साथ वज्रपात और हल्की बारिश की संभावना है। साथ ही रायपुर में बादल छाए रहने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण पश्चिम मानसून छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में एंट्री कर चुका है। इससे बस्तर संभाग में बारिश शुरू हो गई है। मौसम एक्सपर्ट का कहना है कि 24 घंटे में अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। इसके बाद अधिकतम तापमान में एक दो डिग्री की हल्की वृद्धि होने की संभावना है।

आज रविवार को प्रदेश के एक-दो जगह पर हल्की मध्यम बारिश होने की संभावना है। साथ ही एक दो जगह पर गलत चमक, अंधड़ चलने और वज्रपात के साथ बारिश होने की संभावना है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें