छत्तीसगढ़ के वन प्रमुख श्रीनिवासराव की माता का निधन,वनमंत्री... - CG Sandesh

छत्तीसगढ़ के वन प्रमुख श्रीनिवासराव की माता का निधन,वनमंत्री केदार कश्यप ने दी श्रद्धांजलि

रायपुर। छत्तीसगढ़ के वन बल प्रमुख IFS श्रीनिवास राव की माता श्रीमती सीता बाई का आंध्रप्रदेश के नंदीग्राम में हाल में निधन हो गया। वह 92 वर्ष की थीं। उनका अंतिम संस्कार नंदीग्राम में ही किया गया है। उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए छत्तीसगढ़ के भी काफी लोग पहुंच रहे हैं, क्योंकि श्रीनिवास राव छत्तीसगढ़ कैडर के आईएफएस हैं और लगभग तीन दशक से वे दुर्ग और रायपुर समेत प्रदेशभर में कई जगह पदस्थ रहे हैं। 


शनिवार को प्रदेश के वनमंत्री केदार कश्यप भी नंदीग्राम पहुंचे और दिवंगत श्रीमती सीताबाई को श्रद्धांजलि अर्पित की। उनके साथ बस्तर के नेता मद्दी श्रीनिवास राव भी थे। पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि वन बल प्रमुख श्रीनिवास राव विधि-विधान पूर्ण करने के उपरांत 13 जून को वापस रायपुर लौटेंगे।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें