CG : आगमी 2 दिनों के लिए बारिश का यलो अलर्ट जारी - CG Sandesh

CG : आगमी 2 दिनों के लिए बारिश का यलो अलर्ट जारी

इस बार औसत से ज्यादा बारिश होने की उम्मीद

मानसून के आते ही बस्तर के कई इलाकों में बारिश शुरू हो गई है। राजधानी रायपुर में भी मानसून पहुंचने के संकेत मिल चुके हैं।

मौसम विभाग ने रविवार को प्रदेश के कुछ इलाकों में गरज चमक के साथ बारिश की संभावना जताई है। राजधानी रायपुर की बात करें तो यहां बादल छाए रह सकते हैं, ऐसे में लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है। इस बार मानसून के समय से पहले पहुंचने पर प्रदेश में औसत से ज्यादा बारिश होने की उम्मीद जताई जा रही है।

मौसम विभाग ने रविवार को रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर और बस्तर संभाग के जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। आने वाले 24 घंटे में प्रदेश के तापमान में बदलाव देखने को मिलेगा। रायपुर, बस्तर, बिलासपुर और दुर्ग संभाग में आने वाले 2 दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें