तीर्थ यात्रियों की बस में आतंकी हमला, 10 लोगों की मौत - CG Sandesh

तीर्थ यात्रियों की बस में आतंकी हमला, 10 लोगों की मौत

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर से बड़ी आतंकवादी घटना की खबर सामने आई है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में तीर्थयात्रियों को ले जा रही बस पर आतंकवादियों ने हमला किया है।

शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक इस आंतकवादी हमले में दस लोगों की मौत की खबर सामने आ रही है। बस शिवखोड़ी मंदिर से कटरा लौट रही थी तभी आतंकवादियों ने उस पर गोलीबारी शुरू कर दी। हमले के बाद बस खाई में गिर गई। बस में लगभग 50 लोग मौजूद थे।

 


बताया जाता है कि बस जैसे ही जंगल के इलाके में पहुंची, घात लगाए आतंकियों ने बस पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। आतंकियों की गोलीबारी से घबराए ड्राइवर ने बस पर अपना नियंत्रण खो दिया और बस खाई में जा गिरी।

फिलहाल सेना की ओर से बचाव अभियान जारी है। घटनास्थल पर पुलिस, सेना और अर्धसैनिक बलों की अतिरिक्त टुकडिय़ां पहुंच गई हैं। आतंकियों की तलाश में भारतीय सेना, सीआरपीएफ, जम्मू और कश्मीर पुलिस ने सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है।

घटनास्थल के आसपास के रहने वाले स्थानीय लोग बचाव कार्य में लगे हुए हैं। सहायता के एंबुलेंस पहुंच चुकी है। सूत्रों के मुताबिक आतंकवादियों का समूह राजौरी, पुंछ और रियासी के ऊपरी इलाकों में छिपा हुआ है।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें