डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने जैतखाम में हुई तोड़फोड़ पर न्यायिक... - CG Sandesh

डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने जैतखाम में हुई तोड़फोड़ पर न्यायिक जांच की घोषणा की, कहा- दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी

रायपुर। छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने आज हाल ही में गिरौधपुरी धाम में सतनामी समाज के धार्मिक स्थल के जैतखाम में हुई तोड़फोड़ पर न्यायिक जांच की घोषणा कर दी है. सतनामी समाज के विभिन्न संगठनों एवं प्रतिनिधियों की मांग के बाद मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशानुसार डिप्टी सीएम ने इस मामले में न्यायिक जांच की घोषणा करते हुए कहा कि दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

 


उन्होंने कहा कि प्रदेश में कही भी सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वाली घटनाओं को बर्दाश्त नही किया जाएगा. ऐसे कृत्य करने वाले दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. इसके साथ ही उन्होंने सभी से सामाजिक सौहार्द्र बनाए रखने की अपील भी की है।

गौरतलब है कि विगत दिनों 15-16 मई रात को गिरौदपुरी धाम के पवित्र अमरगुफा के नजदीक पूज्य जैतखाम में असमाजिक तत्वों ने पिछले हफ्ते तोड़फोड़ कर दी. जिसके बाद सतनामी समाज ने सभी जिलों में कलेक्ट्रेट का घेराव कर उचित कार्रवाई ना करने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी थी.



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें