बलौदा बाजार हिंसा भाजपा सरकार की नाकामी - नेता प्रतिपक्ष डॉ ... - CG Sandesh

बलौदा बाजार हिंसा भाजपा सरकार की नाकामी - नेता प्रतिपक्ष डॉ चरणदास महंत

रायपुर| छत्तीसगढ़ विधानसभा नेता प्रतिपक्ष डॉ.चरणदास महंत ने बलौदा बाजार हिंसा को सरकार की नाकामी और प्रदेश की लचर क़ानून व्यवस्था का प्रमाण बताया है।

नेता प्रतिपक्ष डॉ महंत ने कहा कि, प्रदेश की राजधानी रायपुर से लगे जिले मे यह घटना चिंताजनक है। धर्म स्थली अमर टापू की घटना निंदनीय है।15 मई की घटना से नाराज़ लोग न्याय की मांग को लेकर धरने पर थे, राज्य शासन-प्रशासन अगर समय पर आवश्यक कदम उठाए होते तो आज नाराज़गी को इस हद तक जाने से रोका जा सकता था। भाजपा सरकार सतनाम समाज की मांग अनुसार इस पूरी घटना की जाँच कराये।

 

 

नेता प्रतिपक्ष डॉ महंत ने कहा कि मैं समाज के लोगों से शांति बनाए रखने की अपील करता हूं। सतनाम समाज बाबा घासीदास जी के बताए शांति और सद्भाव के रास्ते पर चलने वाला समाज है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें