छत्तीसगढ़ : नगरीय निकाय चुनाव से पहले होगा वार्डों का परिसीमन... - CG Sandesh

छत्तीसगढ़ : नगरीय निकाय चुनाव से पहले होगा वार्डों का परिसीमन... आदेश जारी

नगरीय निकायों के आम चुनाव की तैयारियां प्रारंभ हो गई हैं. वही आगामी नगरीय निकाय चुनाव के पहले सभी नगरीय निकायों में वार्डो का परिसीमन भी किया जाएगा। शासन ने इस संबंध में आदेश भी जारी कर दिया है. ज्यादा आबादी वाले वार्डों के वोटर्स का नजदीक के कम आबादी वाले वार्डों में समायोजन किया जाएगा। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग मंत्रालय ने प्रदेश के सभी कलेक्टरों के नाम वार्डों के परिसीमन करने का आदेश जारी किया है.

बता दें कि जनगणना निदेशालय द्वारा जनगणना 2011 के जनसंख्या संबंधी आंकड़ो के अनुसार प्रत्येक वार्डो की जनसंख्या में हुई वृद्धि को दृष्टिगत रखते हुए नये सिरे से वार्डो का परिसीमन किया जाएगा. परिसीमन के बाद वार्ड आरक्षण की कवायद होगी.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें