विधायक पद से इस्तीफा देंगे बृजमोहन अग्रवाल, रायपुर पहुंचते ह... - CG Sandesh

विधायक पद से इस्तीफा देंगे बृजमोहन अग्रवाल, रायपुर पहुंचते ही खुद कही ये बात

 रायपुर: Brijmohan Agarwal पीएम मोदी के शपथ ग्रहण में शामिल होने के बाद नवनिर्वाचित सांसद बृजमोहन अग्रवाल राजधानी रायपुर पहुंच चुके हैं। यहां एयरपोर्ट पर कार्यकर्ताओं ने उनका फूल मालाओं और ढोल नगाड़े के साथ भव्य स्वागत किया। इसके अलावा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने भी उनकी आरती उतारी।



बृजमोहन अग्रवाल ने सभी कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि मैं रायपुर की जनता और कार्यकर्ताओं को धन्यवाद और बधाई देता हूं। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए बृजमोहन अग्रवाल ने मंत्री नहीं बनाए जाने पर कहा कि मैं शुरू से कहता रहा हूं कि पद और प्रतिष्ठा आने जाने वाली चीज है परंतु जो कार्यकर्ता और जनता का प्यार और आशीर्वाद है वह परमानेंट है। जिस दिन पार्टी का निर्देश होगा उस दिन विधायक पद से इस्तीफा दे दूंगा।

आपको बता दें कि भारतीय जनता पार्टी ने बृजमोहन अग्रवाल को रायपुर लोकसभा से उम्मीदवार बनाया था। उन्होंने कांग्रेस के विकास उपाध्याय को करीब 5 लाख वोट से हराया है और रायपुर लोकसभा में एक बार फिर कमल खिलाया है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें