छत्तीसगढ़ : इन जगहों पर होगी बारिश, सुकमा में अटका मानसून... - CG Sandesh

छत्तीसगढ़ : इन जगहों पर होगी बारिश, सुकमा में अटका मानसून...

छत्तीसगढ़ में इस बार मानसून ने निर्धारित समय से पहले ही दस्तक दे दी है.  मानसून आठ जून को ही सुकमा के रास्ते छत्तीसगढ़ प्रवेश कर चुका मानसून सुकमा में ही ठहरा हुआ है. मौसम विभाग के अनुसार अरब सागर से तेजी से आ रही हवा की वजह से महाराष्ट्र की तरफ मानसून आगे बढ़ रहा है.

लेकिन छत्तीसगढ़ में मानसून सुकमा में ठहर गया है. विभाग के अनुसार अगले एक से दो दिनों में प्रदेश में मानसून की गतिविधि आगे बढ़ने की संभावना है और पूरे बस्तर क्षेत्र में मानसून सक्रिय होगा. इसके बाद प्रदेश में जल्द सक्रिय हो जाएगा.

आज बुधवार को राजधानी रायपुर समेत प्रदेश की कई जिलों में गरज चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। कई जगहों पर ओले गिरने के साथ तेज हवाएं चलने की भी संभावना बताई जा रही है। मौसम विभाग के मुताबिक, बस्तर, रायपुर और दुर्ग संभाग में बारिश के आसार हैं। यह मौसम अगले 5 दिनों तक जारी रहेगा। बीते दिनों मंगलवार को प्रदेश के एक दो जगह पर हल्की मध्यम बारिश दर्ज की गई है। साथी कोरबा को शामिल 12 जिलों में बारिश के मुख्य आंकड़े भी दर्ज किया गया है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें