लेफ्टिनेंट जनरल उपेन्द्र द्विवेदी होंगे भारतीय थल सेना के अग... - CG Sandesh

लेफ्टिनेंट जनरल उपेन्द्र द्विवेदी होंगे भारतीय थल सेना के अगले प्रमुख ,लेंगे मनोज पांडे की जगह

दिल्ली। लेफ्टिनेंट जनरल उपेन्द्र द्विवेदी को भारतीय थल सेना का अगला प्रमुख बनाया गया है, वह इस पोस्ट पर जनरल मनोज पांडे की जगह लेंगे।रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि सरकार ने वर्तमान में उप सेना प्रमुख के रूप में कार्यरत लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी को 30 जून से अगले सेना प्रमुख के रूप में नियुक्त किया गया है।



बता दे की जनरल मनोज पांडे को पहले 31 मई को रिटायर होना था, लेकिन सरकार ने पिछले महीने एक अनापेक्षित कदम उठाते हुए उनकी रिटायरमेंट से कुछ दिन पहले उनका कार्यकाल 1 महीने के लिए बढ़ा दिया था, अब जनरल पांडे 30 जून को रिटायर होंगे।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें