सुकमा में रूका हुआ है मानसून, 17 जून से छत्तीसगढ़ में होगी बा... - CG Sandesh

सुकमा में रूका हुआ है मानसून, 17 जून से छत्तीसगढ़ में होगी बारिश

रायपुर । छत्तीसगढ़ में सुकमा में रुका दक्षिण पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने की प्रक्रिया अब शुरू हो गई है। बुधवार 12 जून को दक्षिण पश्चिम मानसून ने बीजापुर में दस्तक दी। मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि दक्षिण पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने की रफ्तार यही रही तो आने वाले तीन से चार दिनों के भीतर ही मानसून रायपुर के साथ ही कुछ क्षेत्रों में भी प्रवेश करने की संभावना है।



17 जून से तो प्रदेश भर में अंधड़ व बारिश की गतिविधि भी बढ़ जाएगी। विभाग के अनुसार बीते 24 घंटों में सिस्टम में बदलाव की शुरुआत हुई है, इसके चलते अगले एक से दो दिनों में प्रदेश में मानसून और आगे बढ़ेगा। इन क्षेत्रों में हुई बारिश – प्रदेश में बुधवार को बीजापुर में 5 सोमी,सूरत में 4 सेमी, ओरछा-कटेकल्याण में 3 सेमी, दंतेवाड़ा-पंखाजुर-भोपालपट्टनम में 2 सेमी बारिश हुई। इसके साथ ही प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में भी हल्की वर्षा हुई।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें