बसना : तालाब के पास पड़ा मिला बुजुर्ग, टुटा हुआ था बिजली का तार, मौत
बसना थाना अंतर्गत भंवरपुर चौकी क्षेत्र के ग्राम भैंसाखुरी में तालाब मेड के पास एक बुजुर्ग बेहोश पड़ा हुआ था, जिसे अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया.
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 12 जून को दोपहर करीब 4 बजे देवेन्द्र सोना पिता परमानंद सोना उम्र 65 साल निवासी भैसाखुरी खेत से आते समय तालाब मेड़ के पास बेहोश होकर पड़ा था. उसके पास बिजली खम्भा का तार टुटा हुआ था. देवेन्द्र को शासकीय अस्पताल बसना ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने चेक कर उसे मृत घोषित कर दिया. फ़िलहाल मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है पुलिस ने मामले की रिपोर्ट पर से मर्ग कायम कर कार्यवाही विवेचना में लिया है.
अन्य सम्बंधित खबरें