बसना : भतीजे ने टंगिया से किया जानलेवा हमला. - CG Sandesh

बसना : भतीजे ने टंगिया से किया जानलेवा हमला.

भंवरपुर चौकी के ग्राम बेलटिकरी में एक भतीजे ने अपनी चाची पर टंगिया से जानलेवा हमला करने से मामला दर्ज करवाया गया है.

मिली जानकारी के अनुसार ग्राम बेलटिकरी निवासी कपूर चंदबरिहा 10 जून 2024 को रात 8 बजे अपने घर के बाहर खाना खाकर बैठा था. तब उसके बड़ा भाई का बेटा रवि बरिहा अपने घर से निकला और उसके परिवार वालो को बोलने लगा कि तुम लोगों को मैं तुम्हे यहां नही रहने दूंगा यह मेरे दीदी बाई का घर है कहकर झगड़ा करने लगा, व गाली गलौज कर सबको जान से मार दूंगा कहकर वह अपने घर अंदर चला गया.

इसके बाद कपूरचंद पत्नी अमृत कुंवर व बेटी मीना बरिहा व बेटा विकास बरिहा जलसिंग बरिहा के घर चले गये जहाँ करीब 10:30 बजे आसपास रवि बरिहा हाथ में टंगिया रखकर जलसिंग के घर आया, तब कपूरचंद उसकी पत्नी व बेटी तीनो एक खाट में बैठे थे, तब रवि सीधे हाथ में पकड़े टंगिया से अमृतकुंवर बरिहा के उपर जानलेवा हमला किया जिससे उसे चोट आने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें