बसना : कहीं काम करने जाया करो, फालतू घुमते रहते हो कहने पर पुत्र ने की पिता से मारपीट.
बसना थाना क्षेत्र के ग्राम अरेकेल में एक पिता ने पुत्र को कहीं काम करने जाया करो, फालतू घुमते रहते हो कहा तो पुत्र ने गाली गलौच कर अपने पिता से मारपीट की, जिसकी शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है.
मिली जानकारी के अनुसार ग्राम अरेकेल निवासी सिरधर यादव 11 जून 2024 के रात 8:30 बजे जब अपनी पत्नी सुखो यादव, पुत्र बंटी यादव के साथ घर पर था तो अपने पुत्र बंटी यादव को बोला कि कहीं काम करने जाया करो फालतू घुमते रहते हो मोटर सायकल का किस्त मेरे को ही कमा कर जमा करना पड़ रहा है. जिसपर उसका पुत्र बंटी यादव आवेश में आकर मां बहन की गंदी-गंदी गाली गलौच कर हाथ मुक्के से मारपीट करते हुये अपने पिता को जान से मारने की धमकी देकर हाथ में पहने चुडे से मारपीट किया, जिससे उसे चोट आई. घटना को सिरधर की पत्नी सुखो यादव देखी व बीच बचाव की.
मामले शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पुत्र के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.