बसना : खेत में जुताई की बात को लेकर भाई का फोड़ा सिर.
बसना थाना अंतर्गत ग्राम अंकोरी में खेत में जुताई की बात को लेकर छोटे भाई ने अपने बड़े भाई को डंडे से सिर पर मार दिया, जिससे खून बहने लगा.
ग्राम अंकोरी निवासी हेमन्त डडसेना ने पुलिस को बताया 12 जून 2024 के शाम करीब 4:30 वह अपने कमरे से सो कर उठा उसी समय उसका छोटे भाई अक्षय डडसेना और पिताजी नीलमणी डडसेना, डोंगरीखार के खेत को ट्रेक्टर से जोतवाने की बात कर रहे थे, जिसे सुनकर हेमंत बोला कि इस साल डोंगरीखार के खेत को मैं जोताई करवाऊंगा आप लोग बोर तरफ के खेत को जोताई करवाना. जिसपर हेमंत के छोटे भाई और पिताजी अचानक आवेश में आ गये और हेमंत को मां बहन की गंदी-गंदी गाली गलौच कर हाथ मुक्के से मारपीट कर छोटे भाई अक्षय डडसेना ने जान से मारने की धमकी देते हुए घर में रखे डंडे से हेमंत के सिर को मारा जिससे उसके सिर से खुन बहने लगा, तब वह चिल्लाते हुए घर से बाहर निकला. प्रार्थी हेमन्त ने बताया कि घटना को राजेन्द्र डडसेना, ब्रिज सिदार देखे व सुने हैं
मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.