बसना : क्रिकेट देखने जा रहे दो लोगों को शराब के नशे में मोटर... - CG Sandesh

बसना : क्रिकेट देखने जा रहे दो लोगों को शराब के नशे में मोटरसायकल चालक ने मारी ठोकर.

भंवरपुर चौकी के ग्राम रुपापली में क्रिकेट देखने जा रहे दो व्यक्तियों को शराब के नशे में एक मोटरसायकल चालक ने पीछे से ठोकर मार दिया, जिसकी शिकायत पुलिस में दर्ज करवाई गई है.  

ग्राम कांदाडोंगर निवासी रामलाल सिदार ने पुलिस को बताया कि 18 जून 2024 को रात करीब 9:30 बजे वह अपने बड़े भैया श्यामलाल सिदार, अपने साथी पुष्पधर बरिहा एवं गांव के लड़का योगेश सिदार के साथ क्रिकेट देखने घर से पैदल रूपापाली जा रहा था. तभी रूपापाली पंचर दुकान के पास मोटर सायकल क्रमांक CG 06 GF 5090 का चालक तेज रफ्तार एवं लापरवाही पुर्वक चलाते उन्हे टक्कर मारकर एक्सीडेंट कर दिया. जिससे श्यामलाल एवं पुष्पधर रोड में गिर गए व दोनों के शरीर से खुन निकलने लगा.

रामलाल ने बताया कि वहीं पर मोटर सायकल चालक भी गिरा पड़ा था, तब उन्होंने मोटर सायकल चालक से बात की  तो वह पुरी तरह से नशे में था, ठीक से बात नही कर पा रहा था. वाहन चालक एवं अन्य एक साथी दोनो ही ग्राम बरपेलाडीह का निवासी होना बताया और एक व्यक्ति ने अपना नाम हेमसागर बताया. जिसके बाद श्यामलाल सिदार को तुरंत अस्पताल और पुष्पधर बरिहा ने गांव में ही अपना ईलाज पानी करवाया.

मामले की शिकायत पर पुलिस ने मोटर सायकल क्रमांक CG 06 GF 5090 के चालक के विरुद्ध अपराध धारा 279-IPC, 337-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया.


अन्य सम्बंधित खबरें