सरायपाली : मोटरसायकल से गिरकर नाबालिग युवक की मौत, मामला दर्ज.
सरायपाली थाना क्षेत्र के ग्राम नूनपानी के पास एक नाबालिग लड़के की मोटरसायकल से गिरकर मौत हो गई, जिसपर पुलिस ने मामला दर्ज किया है.
मिली जानकारी के अनुसार पलसापाली निवासी तरूण भोई पिता रघुनाथ भोई उम्र 17 वर्ष 28 अप्रैल 2024 को मोटर सायकल क्रमांक CG 06 GR 5955 में गेसराम साहू को पीछे बैठकर ग्राम कोकड़ी आ रहा था, तभी नूनपानी मोड़ के पास करीब 12:30 बजे वह मोटर सायकल को तेज लापरवाहीपूर्वक चलाकर अनियंत्रित होकर गिर गया, जिससे उसे नाक, चेहरा में चोट लगने से उपचार हेतु 108 एम्बुलेंस से सरायपाली लाने पर डॉ. द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया.
पुलिस ने मामले की मर्ग जांच पर अपराध धारा 304(A) भादवि का अपराध घटित होना पाये जाने से आरोपी के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध किया.भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें