बलौदाबाजार के तत्कालीन कलेक्टर-एसपी निलंबित, शिकायत पर नही की थी यथाउचित कार्यवाही
बलौदाबाजार में हुए हिंसा के बाद तत्कालीन कलेक्टर कुमार लाल चौहान व पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार काे राज्य सरकार ने निलंबित कर दिया है।
पुलिस अधीक्षक को पुलिस मुख्यालय भेजा गया है, जबकि कलेक्टर को मंत्रालय में रहने के आदेश दिए गए हैं।
यह आदेश बलौदाबाजार में मई 2024 में सतनामी समाज के धर्मिक स्थल को पहुंचाई गई क्षति के संबंध में की गई शिकायत पर यथाउचित कार्यवाही नही करने से जारी किया गया है। इसके पहले दोनों अधिकारियों का जिले से तबादला किया गया था, जिसके बाद आज निलबंन के आदेश जारी किए गए है।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें