पं. रविशंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी में हंगामा, छात्रों को परीक्षा... - CG Sandesh

पं. रविशंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी में हंगामा, छात्रों को परीक्षा में पकड़ा दिया गया गलत पेपर

पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय में बीए एलएलबी (BA.LLB) की परीक्षा के दौरान बड़ी लापरवाही सामने आई है. बता दें कि BA.LLB सेकंड ईयर की परीक्षा में गलत प्रश्नपत्र दे दिया गया, जिससे छात्र काफी नाराज हो गए और हंगामा करने लगे. छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया है. छात्रों का कहना है कि आज उनकी पहली परीक्षा थी और पहली परीक्षा में ही उन्हें गलत प्रश्नपत्र दे दिया गया.

गलत पेपर मिलने की सूचना प्रबंधन को देने के बाद छात्रों को एक घंटे तक परीक्षा केंद्र में बैठाया गया. इसके बाद उन्हें परीक्षा रद्द होने की जानकारी दी गई. इससे छात्र नाराज हो गए और उन्होंने हंगामा करना शुरू कर दिया. छात्रों की मांग थी कि परीक्षा आज ही ली जाए. नाराज छात्र कला भवन से प्रशासनिक भवन पहुंचे और हंगामा करना शुरू कर दिया. छात्रों ने बताया कि पॉलिटिकल साइंस-3 विषय का पेपर था. लेकिन उन्हें पॉलिटिकल साइंस-4 विषय का पेपर दे दिया गया जो एक जुलाई को होना है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें