बसना : शिकायत के बाद जनपद सीईओ ने रोजगार सहायक को किया ऑफिस ... - CG Sandesh

बसना : शिकायत के बाद जनपद सीईओ ने रोजगार सहायक को किया ऑफिस अटैच

बसना जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत बंसुला के रोजगार सहायक की शिकायत मिलने के बाद उन्हें ऑफिस अटैच कर दिया गया है. रोजगार सहायक पदमा साव पर मनमानी पूर्वक कार्य करने एवं कार्य में नहीं आने वाले मजदूरों का नाम भरकर भ्रष्टाचार करने की शिकायत पर जनपद सीईओ ने तत्काल रोजगार सहायक को ऑफिस अटैच किया है साथ ही टीम गठित कर जांच के निर्देश भी दी गई है.

दरअसल, रोजगार सहायक पद्मा साव के खिलाफ मजदूरों के साथ दुर्व्यवहार करने, मनरेगा कार्यों का दस्तावेज न रखने, मनमानी पूर्वक कार्य करने, लगातार अनुपस्थित रहने, कार्यों को मेट के भरोसे ही करवाना तथा मनरेगा के अंतर्गत चल रहे छोटा तालाब गहरीकरण कार्य में कार्य नहीं कर रहे मजदूरों का नाम मस्टर रोल में डालकर शासकीय राशि का दुरुपयोग करने के सम्बन्ध में लिखित शिकायत की गई है. उक्त शिकायत की जांच के लिए टीम गठित की गई है. वर्तमान में शिकायत जांच कार्य प्रक्रियाधीन होने के कारण अंतरित व्यवस्था क तौर पर आगामी आदेश पर्यंत तक रोजगार सहायक पदमा साव को जनपद पंचायत बसना के मनरेगा कार्यालय में संलग्न किया गया है.


अन्य सम्बंधित खबरें