CG : शादी समारोह से लौट रही नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, 4 ग... - CG Sandesh

CG : शादी समारोह से लौट रही नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, 4 गिरफ्तार

सरगुजा जिले से शादी समारोह से लौट रही 13 वर्षीय नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म की खबर सामने आई है। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दो अपचारी बालक सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार पीड़िता बीते नौ जून की रात अपने सहेलियों के साथ गांव में ही शादी समारोह में शामिल होने गई थी। देर रात लौटते समय रास्ते में मोटरसाइकिल सवार एक आरोपित ने अपचारी बालक के साथ पीड़िता का रास्ता रोक लिया। पीड़िता को डरा धमका कर मोटरसाइकिल में बैठाकर दोनों नजदीक के जंगल ले गए।

इसी बीच उन्होंने अपने दो दोस्तों को भी बुला लिया। उन दोनों ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर बालिका के साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद चारों पीड़िता को अर्धबेहोशी की हालत में वहीं पर छोड़ दिया और भाग गए। उसकी सहेलियां डर गई थी, इसलिए किसी को जानकारी नहीं दी थी। अगले दिन सुबह पीड़िता किसी तरह अकेले वापस अपने घर पहुंची। घटना से सहमी लड़की ने किसी को भी घटना की जानकारी नहीं दी।

उसे सहमा देखकर मां ने पूछताछ की। तब पीड़िता ने घटना की जानकारी स्वजन को दी। महिला थाने में शिकायत के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। सभी को गिरफ्तार कर लिया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमोलक सिंह ढिल्लो ने बताया कि, घटना की शिकायत के बाद पुलिस ने चारों को गिरफ्तार कर लिया है। शादी समारोह से लौटने के दौरान पीड़िता के साथ घटना हुई थी। शिकायत मिलते ही पुलिस ने पूरी गंभीरता के साथ त्वरित कार्रवाई की है।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें