CBI की CG के कई जिलों में  रेड़ :  करोड़ों रुपए के दस्तावेज कि... - CG Sandesh

CBI की CG के कई जिलों में रेड़ : करोड़ों रुपए के दस्तावेज किए जब्त

छत्तीसगढ़ की एसकेएस पॉवर जनरेशन की तरफ से किए गए 5717 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी मामले में सीबीआई ने एफआईआर दर्ज की है. वहीं सीबीआई ने देश में 14 ठिकानों पर छापेमारी की है. तलाशी के दौरान आपत्तिजनक दस्तावेज एवं सामग्रियों मिली है, जिसे जब्त किया गया. इस मामले में सीबीआई की जांच जारी है. इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश पर दर्ज एफआईआर के आधार पर सीबीआई ने आरोप लगाया है कि एसकेएस इस्पात एंड पावर लिमिटेड (एसकेएसआईपीएल) की तरफ से प्रवर्तित कंपनी ने भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई), एलएंडटी इंफ्रास्ट्रक्चर फाइनेंस लिमिटेड, पीटीसी इंडिया फाइनेंस लिमिटेड और स्टेट बैंक ऑफ बीकानेर एंड जयपुर से 6,170 करोड़ रुपये का ऋण लिया था, 


जिसके परिणामस्वरूप 5717 करोड़ रुपए का भुगतान नहीं किया. एफआईआर में आरोप लगाया गया है कि एक साजिश के तहत आरोपियों ने खुद को समृद्ध बनाने के लिए गलत इरादे से फर्जी कंपनियों का उपयोग करके फर्जी शेयर लेनदेन के माध्यम से बैंक फंड को जानबूझकर इधर-उधर और राउंड-ट्रिप किया. एफआईआर में ये भी आरोप लगाया गया है कि फर्जी कंपनियों के माध्यम से ब्रिटिश वर्जिन आइलैंड्स और बरमूडा के ब्रिटिश ओवरसीज टेरिटरीज में लोन के पैसे भेजे गए थे. इस मामले में कार्रवाई करते हुए सीबीआई ने मुंबई, कोलकाता, रायपुर, भुवनेश्वर, त्रिची में छापेमारी की. छापेमारी में कई दस्तावेज और सामान जब्त किए गए हैं.



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें