बसना : जोन स्तरीय एफएलएन प्रशिक्षण गडफुलझर में सम्पन्न - CG Sandesh

बसना : जोन स्तरीय एफएलएन प्रशिक्षण गडफुलझर में सम्पन्न

शासन के निर्देशानुसार शाला प्रारंभ होने के पूर्व बच्चों के गुणवत्ता युक्त शिक्षा हेतु एफएलएन का जोन स्तरीय प्रशिक्षण का आयोजन संकुल केंद्र गड़फुलझर में आयोजित किया गया। यह प्रशिक्षण चार दिवसीय रहा। प्रथम दिवस में मां सरस्वती की पूजन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

उसके पश्चात मास्टर ट्रेनर शरण दास सर द्वारा हिंदी भाषा शिक्षण के बारे में बताया गया। द्वितीय एवं तृतीय दिवस में मास्टर ट्रेनर्स प्रफुल्ल साव एवं अमित भोई सर द्वारा गणित शिक्षण कैसे करें इसके बारे में बताया। चतुर्थ दिवस में नवा जतन, विद्या प्रवेश कार्यक्रम के बारे में बताया गया।

एससीआरटी से आए हुए प्रताप नारायण दास सर द्वारा शिक्षक सदर्शिका का प्रयोग एवं आकलन के बारे में बताया गया। इस प्रकार प्रशिक्षण बहुत ही रोचक रहा। अंतिम दिवस में मार्गदर्शन हेतु बीआरसीसी ललित देवता सर तथा सहायक विकासखंड अधिकारी लोकेश्वर सर उपस्थित थे।

इस प्रशिक्षण को सफल बनाने में शरण दास, प्रफुल्ल साव, अमित भोई , विद्याधर साव, सुरेश प्रधान,सदाशिव चौहान, कन्हैया लाल पांडे, आनंद कर सर का विशेष योगदान रहा । इस प्रशिक्षण मे गड्ढफुलझर जोन के 10 संकुलों से कुल 60 प्रधान पाठक सहित शिक्षक , शिक्षिकाये उपस्थित रहे। उक्त जानकारी उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी प्रवीर कुमार बेहरा ने दी।


अन्य सम्बंधित खबरें