तुमगांव : महिला ने खुद पर डीजल डालकर लगा ली आग, मौत - CG Sandesh

तुमगांव : महिला ने खुद पर डीजल डालकर लगा ली आग, मौत

तुमगांव थाना क्षेत्र के ग्राम अछोला में एक महिला ने खुद को आग लगाकर आत्महत्या कर ली. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 15 जून को सुबह करीब 09:30 बजे राधाबाई ढ़ीमर पति राधेश्याम उम्र 55 साल निवासी अछोला ने अपने घर पर खुद के ऊपर डीजल डालकर आग लगाकर आत्महत्या कर ली. बताया गया की उसकी दिमागी हालत ठीक नहीं थी.

पुलिस ने मामले की रिपोर्ट पर से मर्ग कायम कर कार्यवाही विवेचना में लिया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें