CG News : शहीद STF जवान को माना में दी गई श्रद्धांजलि, सीएम ... - CG Sandesh

CG News : शहीद STF जवान को माना में दी गई श्रद्धांजलि, सीएम साय, विजय शर्मा ने दिया शहीद को कंधा

रायपुर। नारायणपुर में शहीद STF जवान को माना में श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान सीएम विष्णुदेव साय चौथी बटालियन माना पहुंचकर शहीद जवान नितेश एक्का के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। साथ ही उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने भी शहीद जवान को श्रद्धांजलि अर्पित की। बता दें कि नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ क्षेत्र में माओवादियों से मुठभेड़ के दौरान जवान नितेश एक्का शहीद हुए थे ।



सीएम ने कहा, जशपुर की माटी के लाल की शहादत अपने कर्तव्यों को निभाते हुए हुई है। शहीद जवान नितेश एक्का को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए परमेश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि उनके परिजनों को यह वज्रपात सहन करने की शक्ति प्रदान करें।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें