Raipur Breaking : ऑक्सीजन की कमी से तेलीबांधा तालाब में मरी ... - CG Sandesh

Raipur Breaking : ऑक्सीजन की कमी से तेलीबांधा तालाब में मरी हजारों मछलियां…

रायपुर. राजधानी रायपुर के तेलीबांधा तालाब में पिछले एक हफ्ते में हजारों मछलियों मर गई. इस वजह से तालाब से बदबू उठने लगी. निगम ने अब तालाब के पानी में ऑक्सीजन की मात्रा बढ़ाने का प्रयास शुरू किया है. शनिवार को तालाब के किनारे चूना और ब्लीचिंग पावडर का छिड़काव किया गया. इसके साथ ही बोरियों में भरकर पावडर रखे जा रहे हैं. इससे आक्सीजन की मात्रा बढ़ेगी और मछलियों सहित अन्य जलीय जीवों को बचाया जा सकेगा. 

तेलीबांधा तालाब में पिछले कुछ दिनों से लगातार मछलियों के मरने की सूचना मिल रही थी. निगम आयुक्त अबिनाश मिश्रा ने के निर्देश बाद अफसरों ने तालाब का निरीक्षण किया. विशेषज्ञों ने बताया कि पानी में ऑक्सीजन की मात्रा कम हो रही है. उसके बाद ही निगम ने जरूरी उपाय शुरू किए. अफसरों का कहना है कि एक-दो दिन में इसका असर दिखेगा और पानी में आक्सीजन की मात्रा बढ़ेगी.



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें