सरायपाली : बेटी को देखने आये ससुर और दामाद के बीच विवाद के बाद हुई मारपीट, दर्ज हुआ काउंटर मामला.
सरायपाली थाना अंतर्गत ग्राम सानपंधी में अपनी बेटी को देखने आए ससुर, समधी और दामाद के बीच विवाद के बाद मारपीट अश्लील गाली गलौच होने से एक दुसरे के विरुद्ध पुलिस में शिकायत दर्ज कराया गया है.
फगुलाल पटेल ने पुलिस पुलिस को बताया कि उसकी पुत्री बबिता पटेल की शादी 2023 में हेमसागर पटेल पिता सोहनलाल पटेल उम्र 32 वर्ष निवासी सानपंधी के साथ हुआ है. जो अपने ससुराल में अपने 4 माह के बेटे के साथ रह रही थी, 14 जून 2024 के करीबन शाम 3:30 बजे फागुलाल जब अपनी बेटी एवं नाती को देखने ग्राम सानपंधी बबिता के ससुराल गया तो वहां, बबिता की सास रंजना पटेल अपने पुत्र हेमसागर पटेल को फोन करके उसके ससुर के आने के बारे में बतायी. जिसक बाद हेमसागर ने फोन करके बबिता को अपने बाप को बुलाये हो कहकर गाली गलौज कर तेरा हाथ पैर आकर तोड दुंगा बोला.
इसके बाद जब फागुलाल वापस आ रहा था तो बबिता ने उसे फोन करके बताया कि उसके पति वापस आने वाले है और आपको घर में रूकने बोले है. तब फागुलाल बबिता के घर वापस आया. थोडी देर बाद फागुलाल का दामाद हेमसागर पटेल आया और अपने ससुर को क्यों अपने बेटी को लेने आये हो कहकर जोर-जोर से चिल्लाकर बहस करते हुये उसकी बेटी के हाथ को मरोडने लगा. जिसे फागुलाल ने मना किया तो, मना करने पर हमारे घर क्यों आये हो कहकर गाली गलौच करते हुये हेमसागर अपने पिता सोहनलाल पटेल के साथ मिलकर एक राय होकर फागुलाल के साथ मारपीट करने लगा, जिससे उसे चोट आई.
इस घटना को देखकर जब फागुलाल की बेटी बबिता बीच बचाव करने आई तो हेमसागर पटेल, सोहन पटेल एवं रंजना पटेल द्वारा तीनो मिलकर मारपीट करते हुये बबिता के गले को दबाकर अश्लील गाली देते हुये जान से मारने की धमकी दिये, एवं दोनों को धक्का देकर घर से निकाल दिये.
फागुलाल की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.
जबकि सोहनलाल पटेल ने पुलिस को बताया कि 14 जून 2024 को शाम करीब 3:30 बजे उसका समधी फगुलाल पटेल उसके घर अपने बेटी एवं नाती को देखने आया था, उस समय उसकी पत्नी रंजना पटेल एवं बहु बबिता पटेल घर में थे. सोहनलाल सरायपाली आया था एवं उसका पुत्र हेमसागर पटेल अपने काम से सरायपाली में था.
इसके बाद सोहनलाल जब शाम करीब 5 बजे घर वापस पहुंचा तो उसका समधी घर में बैठा था, उसके बाद हेमसागर भी घर पहुंचा. जहाँ हेमसागर अपने ससुर फगुलाल से पुछा फिर क्यो आये हो, तो इसी बात पर से दोनो के बीच विवाद होने लगा. जिसपर सोहनलाल और उसकी पत्नी रंजना द्वारा बीच बचाव करने पर फगुलाल द्वारा सोहनलाल को हाथ मुक्का से मारपी कर अश्लील मां बहन की गाली देते हुये जान से मारने की धमकी दिया. जिससे उसके चोट आई.
मामले में पुलिस ने सोहनलाल की शिकायत पर आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.