ट्रैक पर खड़ी थी कंचनजंगा एक्सप्रेस, पीछे से मालगाड़ी ने मार... - CG Sandesh

ट्रैक पर खड़ी थी कंचनजंगा एक्सप्रेस, पीछे से मालगाड़ी ने मारी टक्कर; इंजन पर चढ़े डिब्बे, 5 की मौत,30 घायल

जलपाईगुड़ी। पश्चिम बंगाल में दार्जिंलिंग के जलपाईगुड़ी के पास भयानक रेल हादसा हुआ है। इस रेल हादसे में कंचनगंजा एक्सप्रेस से एक मालगाड़ी भिड़ गई। इस भयानक रेल हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई है। कई लोग घायल हुए हैं।
इस भयानक रेल हादसे में इंजन पर बोगियां तक चढ़ गई। वहीं कई बोगियां पटरी से भी उतर गई थीं। तस्वीरों में हवा में लहरा रही बोगियां देखी जा सकती हैं।



हादसा इतना भयानक था, इसका अंदाजा इस बात से भी लगाया जा सकता है कि इंजन पर ट्रेन की बोगी चढ़ गई। तस्वीर में देखा जा सकता है, कि डिब्बा हवा में लहरा रहा हैपश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी के पास हुए इस रेल हादसे में दुर्घटनाग्रस्त लोगों को बचाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। अबतक लगभग 30 लोगों के घायल होने की सूचना मिल रही है।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें