सरायपाली : लकड़ी बीनने गई बुजुर्ग महिला की करंट से मौत, खेत म... - CG Sandesh

सरायपाली : लकड़ी बीनने गई बुजुर्ग महिला की करंट से मौत, खेत में गिरा हुआ था बिजली का तार

सरायपाली थाना क्षेत्र के बालसी रोड़ किनारे खेत में गिरे बिजली की तार के चपेट में आने से बुजुर्ग महिला की मौत हो गई.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, केसरी वर्गे पति बालाजी वर्गे उम्र 65 साल निवासी बालसी 16 जून को सुबह करीब 9 बजे बालसी रोड़ किनारे खेत में लकड़ी बिनने गई थी. खेत में बिजली तार गिरा हुआ था, जिसमें विद्युत् करंट प्रवाहित हो रहा था. केसरी वर्गे करंट की चपेट में आ गई, जिससे उसकी मौत हो गई.

पुलिस ने मामले की रिपोर्ट पर मर्ग कायम कर कार्यवाही विवेचना में लिया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें