सरायपाली : पैसे की लेन-देन की बात पर पिता से विवाद, बीच बचाव करने आई माँ को पीटा
बलौदा थाना क्षेत्र के ग्राम सलडीह में 23 वर्षीय युवक ने पैसे की लेन-देन की बात को लेकर अपने पिता के साथ झगड़ा विवाद किया. बीच बचाव करने आई माँ के साथ मारपीट की. पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है.
ग्राम सलडीह निवासी डोलामणी भोई ने पुलिस को बताया की 15 जून को शाम लगभग 5 बजे उसका पुत्र जितेन्द्र भोई पैसे की लेन-देन को लेकर झगड़ा विवाद किया एवं गंदी-गंदी गाली देकर जान से मारनें की धमकी देने लगा.
तो डोलामणी की पत्नि बनिता भोई आकर बीच-बचाव करते हुये क्यों गाली दे रहा है बोली तो जितेन्द्र उग्र होकर बनिता को हाथ मुक्का एवं लात से मारपीट किया, जिससे उसके चेहरा, सिर, पीठ एवं सीनें में चोट आई है, जिसे ईलाज के लिये शासकीय अस्पताल सरायपाली ले जाया गया. पुलिस ने मामले की
शिकायत के बाद आरोपी जितेन्द्र भोई (23) के खिलाफ भादवि की धारा 294, 323, 506 के तहत अपराध कायम किया है.