बसना और पिरदा के पेट्रोल पंप के सामने अवैध शराब मामले में 2 ... - CG Sandesh

बसना और पिरदा के पेट्रोल पंप के सामने अवैध शराब मामले में 2 के खिलाफ कार्रवाई

बसना और पिरदा के पेट्रोल पंप के पास पुलिस ने 16 जून को अवैध शराब मामले में दो लोगों के खिलाफ कार्रवाई की है.

ग्राम बिटांगीपाली के पास पेट्रोल पंप के सामने हरिशंकर गुप्ता पिता दशरथ गुप्ता उम्र 60 साल निवासी वार्ड नं. 07 बसना अवैध रूप से शराब बिक्री करने के लिए रखे मिला. उसके कब्जे से 3600 एमएल देशी प्लेन शराब कीमती 1800 रुपये को जप्त कर अपराध कायम कर कार्यवाही में लिया गया.

इसी तरह पिरदा के पेट्रोल पंप के सामने विरेन्द्र पटेल पिता नंद कुमार पटेल उम्र 18 साल निवासी चनाट अवैध रूप से शराब बिक्री करने के लिए रखे मिला, उसके कब्जे से 3060 एमएल देशी प्लेन शराब कीमती 1530 रुपये जप्त कर अपराध कायम कर कार्यवाही में लिया गया.

पुलिस ने दोनों ही मामलों में आबकारी एक्ट की धारा 34 (1) के तहत कार्रवाई की है.


अन्य सम्बंधित खबरें