Arun Saw : सीसीपीएल किसी भी मायने में आईपीएल से कम नहीं  - CG Sandesh

Arun Saw : सीसीपीएल किसी भी मायने में आईपीएल से कम नहीं

 सीसीपीएल का फाइनल देखने पहुंचे उप मुख्यमंत्री साव

रायपुर :- उप मुख्यमंत्री अरुण साव नवा रायपुर के शहीद वीरनारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग (सीसीपीएल) का फाइनल मुकाबला देखने पहुंचे। छत्तीसगढ़ में पहली बार आयोजित इस लीग का फाइनल मैच रायपुर रायनोस और बिलासपुर बुल्स के बीच खेला गया, जिसमें रायपुर रायनोस की टीम चैंपियन बनी। उप मुख्यमंत्री साव के स्टेडियम पहुंचने पर दर्शकों ने तालियां बजाकर उनका स्वागत किया। साव ने हाथ हिलाकर वहां मौजूद दर्शकों का अभिवादन किया।

उप मुख्यमंत्री साव ने सीसीपीएल के फाइनल मुकाबले में कहा कि यह आयोजन किसी भी मायने में आईपीएल से कम नहीं है। इसमें खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अच्छा मौका मिल रहा है। इससे निश्चित ही छत्तीसगढ़ से नई प्रतिभाएं सामने आएंगी। साव ने कहा कि फाइनल मुकाबला देखने के लिए 20 हजार से ज्यादा दर्शक पहुंचे हुए हैं। यह लीग और राज्य के खिलाड़ियों के प्रति उनके अपार प्रेम को दर्शाता है।

डिप्टी साव ने कहा कि छत्तीसगढ़ के खिलाड़ी शशांक सिंह ने हाल ही में समाप्त हुए आईपीएल में अपने खेल से खूब धूम मचाई थी। उन्होंने उम्मीद जताई कि सीसीपीएल छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों के लिए आईपीएल जैसे बड़े प्लेटफॉर्म्स में खेलने का रास्ता खोलेगा। इससे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का नाम रोशन होगा। सीसीपीएल के निर्देशक बलदेव सिंह भाटिया और विजय शाह, गर्वनिंग काउंसिल के चैयरमैन प्रमोद शंकर शर्मा, छत्तीसगढ़ राज्य क्रिकेट संघ के अध्यक्ष जुबिन शाह और सचिव मुकुल तिवारी भी इस दौरान मौजूद थे।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें