बसना : ससुराल वालों ने मारपीट कर दी जान से मारने की धमकी, मा... - CG Sandesh

बसना : ससुराल वालों ने मारपीट कर दी जान से मारने की धमकी, मामला दर्ज

बसना थाना क्षेत्र के ग्राम बेल्डीह में एक महिला ने ससुराल वालों द्वारा मारपीट अश्लील गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए पुलिस में मामला दर्ज करवाया है.

कुमोदिनी डडसेना ने पुलिस को बताया कि उसका पति ललेस डडसेना पिथौरा के फायनेंस कंपनी में काम करता था. जिसे कुछ दिनों से पैसे की बात को लेकर कंपनी से निकाल दिया गया. इसके बाद लिलेस कुछ दिनों से शराब पीकर पैसों की बात को लेकर कुमोदिनी से झगड़ा विवाद करने लगा. और 16 जून 2024 को शाम 3 बजे शराब पीकर अपनी पत्बी से बोला कि मेरा नौकरी चला गया है मेरे पास पैसा नही है. और उसने अपनी पत्नी को अपने भाई से पैसा मांग कर लाने बोला. जिसे लाने से कुमोदिनी ने मना किया तो उसका पति झगडा विवाद कर अश्लील गाली गलौच करते हुए हाथ मुक्का एवं बेल्ट से मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दिया.

मारपीट करने से कुमोदनी को चोट आई, जिसके बाद उसने फोन करके अपने बड़े भैया देवराज डडसेना को घटना के संबंध में बतायी. इसके बाद शाम के करीबन 7 बजे कुमोदिनी की मां एवं बड़े भैया कुमोदनी के ससुराल बेल्डीह आये और ससुराल वालों से क्यों मारे हो कहने पर, ललेस डडसेना, सोनू डडसेना, नानबाई डडसेना और विद्याचरण डडसेना ने कुमोदिनी के माँ और बड़े भैया के साथ झगडा विवाद कर अश्लील गाली गलौच करते हुए मारपीट किये.

मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


अन्य सम्बंधित खबरें