बसना : कार चालक की लापरवाही से मोटरसायकल चालक हुआ गंभीर रूप ... - CG Sandesh

बसना : कार चालक की लापरवाही से मोटरसायकल चालक हुआ गंभीर रूप से घायल.

भंवरपुर चौकी में एक कार चालक पर लापरवाही पूर्वक कार चलाकर एक मोटरसायकल चालक को एक्सीडेंट करने का मामला दर्ज कराया गया है.

ग्राम डुमरपाली थाना पिथौरा निवासी बसंत बेहरा ने पुलिस को बताया कि 7 जून 2024 को करीबन 8:20 बजे उसके ससुर ब्रम्हानंद ताण्डी अपने मोटर सायकल क्रमांक सीजी 06 जी एफ 2482 में अकेले ग्राम नौगडी से अपने घर वापस तरेकेला आ रहे थे, तभी ग्राम बिजराभांठा पानी टंकी उचित मुल्य दुकान के पास सामने से तेज एवं लापरवाही पुर्वक मारूती सुजुकी डीजायर क्र CG 06 GJ 9468 का चालक मोटर सायकल क्रमांक सीजी 06 जी एफ 2482 को एक्सीडेंट कर दिया जिससे बसंत के ससुर को गंभीर रूप से चोंट आने पर 112 की सहायता से सरायपाली पहुंचाया गया जहाँ प्राथमिक उपचार कर रिफर कर दिया गया. बसंत ने बताया कि उसके ससुर के दाहिना पैर दो जगह एवं बांए हाथ का कलाइ दो जगह टुटा हुआ, जिसका इलाज जारी है.

मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी चालक के विरुद्ध अपराध धारा 279-IPC, 337-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.



अन्य सम्बंधित खबरें