सरायपाली : खेत में मेड़ देने की बात को लेकर पति पत्नी से मारपीट.
बलौदा थाना क्षेत्र के ग्राम टेमरी में खेत में मेड़ देने की बात को लेकर पति पत्नी से मारपीट की गई, जिसकी शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है.
ग्राम टेमरी निवासी हृदयानंद कुमार ने पुलिस को बताया कि उसका चचेरा भाई परमानंद के साथ उसका खेत में मेड़ देने संबंधी विवाद था, जो 17 जून 2024 को दोपहर लगभग 2 बजे गाली बकते हुये आया और हृदयानंद कुमार के घर के दरवाजा को धक्का दिया, जिससे उसकी पत्नि लक्ष्मी दरवाजा खोली तो परमानंद घर के अंदर घूस कर हृदयानंद कुमार के साथ हाथ मुक्का से मारपीट करनें लगा, जिसे हृदयानंद कुमार की पत्नि मना की तो उसकी पत्नि को डण्डा से मार कर चोट पहुंचाया, और जान से मार दूंगा कहकर अपनें जेब से लोहे का कड़ानुमा वस्तु निकाल कर हृदयानंद कुमार के सिर में मार कर चोट पहुंचाया, जिससे खून निकलनें लगा.
मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 452-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.