CG : आकाशीय बिजली गिरने से खेत में काम करने गई एक महिला सहित... - CG Sandesh

CG : आकाशीय बिजली गिरने से खेत में काम करने गई एक महिला सहित 2 की मौत

कोरबा जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र के कर्रा गांव में आकाशीय बिजली के चपेट में आने से खेत में काम करने गए एक महिला सहित दो की मौत हो गई.
है। गांव के एक बस्ती में निवासरत भुवनेश्वर सिंह 42 वर्ष, बसंती कंवर 40 वर्ष तथा मनबोध सिंह 42 वर्ष खेत में काम करने के लिए गए थे। इसी दौरान शाम चार बजे मौसम ने एकाएक करवट ली और तेज हवा- आंधी के साथ आकाशीय बिजली चमकने लगी। इसके साथ वर्षा होने लगी और बचने के लिए तीनों एक महुआ पेड़ के नीचे शरण ले लिए। तभी अचानक तेज आवाज के साथ आकाशीय बिजली गिरी। इसकी चपेट में आने से भुवनेश्वर सिंह व बसंती कंवर की स्थल पर ही मौत हो गई।

जबकि मनबोध गंभीर रूप से झुलस गया। घटना के बाद आसपास खेत में काम कर रहे लोगों की नजर उन पर पड़ी और देखते ही देखते ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई। इस बीच किसी ने घटना की सूचना 108 एंबुलेंस, डायल 112 व कटघोरा पुलिस को दी। स्थल पर पहुंची एबुंलेंस के माध्यम से घायल को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटघोरा भेजा गया, जहां उसका इलाज जारी है। वहीं पुलिस ने वैधानिक कार्रवाई करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रात होने की वजह से अब बुधवार को दोनों को पोस्टमार्टम किया जाएगा। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल व्याप्त हो गया।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें