बसना : शादी के बाद लड़की गहने और मोबाईल लेकर हुई फरार, मामला दर्ज
बसना थाना क्षेत्र के ग्राम जोगीदादर में शादी के दो दिन बाद ही एक दुल्हन पहने हूए सोना चांदी व मोबाईल को लेकर भाग गई जिसकी शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है.
मिली जानकारी के अनुसार हेमकुमार चौधरी उम्र 34 साल को शुदामा पटेल ने स्वजाति लड़की बताकर धोखे से शादी करवाई एवं इसके बाद हेमसागर पटेल द्वारा 3,00,000 रू. का ठगी किया एवं लड़की ने पहने हूए सोना चांदी व मोबाईल को लेकर भाग गई.
यह घटना 25 फरवरी 2024 से 27 फरवरी 2024 की बताई गई है, मामले में पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 419, 420, 406, 34 भादवि अपराध कायम कर कार्यवाही विवेचना में लिया है.
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें