सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरायपाली में विश्वसिकलिन दिवस मना... - CG Sandesh

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरायपाली में विश्वसिकलिन दिवस मनाया गया।

सरायपाली स्वर्गीय मोहनलाल चौधरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरायपाली में नगर पालिका अध्यक्ष चंद्र कुमार पटेल व जनपद अध्यक्ष कुमारी भास्कर की अध्यक्षता में व बीएमओ डॉक्टर विजय आनंद कोसरिया, खंड विस्तार प्रशिक्षण अधिकारी टी आर धृतलहरे व विकासखंड कार्यक्रम प्रबंधक शीतल सिंह एवम् आदिम जाति कल्याण विभाग से अजय माधवन की उपस्थिति में राष्ट्रीय सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन कार्यक्रम का आयोजन 19 जून बुधवार को किया गया जिसमें नगर पालिका अध्यक्ष व जनपद अध्यक्ष के कर कमलों से 5 हितग्राहीयो को सिकल सेल पहचान कार्ड का वितरण किया गया। इस कार्यक्रम में बीएमओ डॉक्टर कोसरिया के द्वारा बताया गया कि सिकलिन की बीमारी एक अनुवांशिक बीमारी है जो किसी भी जाति के व्यक्ति को हो सकता है सिकलिन पॉजिटिव व्यक्ति को हमेशा खून चढ़ाने की आवश्यकता होता है जिससे वह आर्थिक रूप से कमजोर हो जाता है यदि किसी लड़का लड़की को सिकलिन पॉजिटिव है और उनका शादी हो जाता है तो उनके संतान को सिकलिन होगा ही इसलिए शादी के पूर्व कुंडली मिलान के साथ ही दोनों का रक्त जांच करा कर यह सुनिश्चित करें कि लड़का लड़की सिकलिन पॉजीटिव तो नहीं है शासन के द्वारा सिकलिन पॉजिटिव व्यक्ति को विकलांग सर्टिफिकेट प्रदान किया जा रहा है जिससे उन्हें विकलांग कोटे का समस्त लाभ जैसे सरकारी नौकरी, पढ़ाई लिखाई, राशन कार्ड इत्यादि का लाभ मिलेगा स्वास्थ्य विभाग आम नागरिकों से अपील करता है कि एक दिन के बच्चे से लेकर 40 वर्ष तक के व्यक्ति का सिकल सेल की जांच स्वास्थ्य विभाग के द्वारा निशुल्क किया जा रहा है जिसका लाभ उठाए।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें