धान सहित इन 14 फसलों का बढ़ाया गया समर्थन मूल्य - CG Sandesh

धान सहित इन 14 फसलों का बढ़ाया गया समर्थन मूल्य

मोदी सरकार 3.0 की बुधवार को दूसरी कैबिनेट बैठक हुई. इसमें 5 बड़े फैसले लिए गए हैं. किसानों को मोदी सरकार ने बड़ा तोहफा दिया है. केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि खरीफ की फसलों के लिए एमएसपी बढ़ाने की मंजूरी दी गई है. इसमें 14 फसलों को शामिल किया गया है. धान का नया एमएसपी 2300 रुपये होगा.

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि आज कैबिनेट में किसान कल्याण के लिए बहुत महत्वपूर्ण फैसला लिया गया है. खरीफ फसल के लिए 14 फसलों पर कैबिनेट ने एमएसपी को मंजूरी दी है. धान का नया एमएसपी 2,300 रुपये तय किया गया है, जो पिछली एमएसपी से 117 रुपये ज्यादा है. कपास का नया एमएसपी 7,121 होगा. इसकी एक दूसरी किस्म के लिए नया एमएसपी 7,521 रुपये होगा, जो पहले से 501 रुपये ज्यादा है.


धान पर 117 रुपया बढ़ा, जिसे अब ये 2300 रुपया प्रति क्विंटल कर दिया. धान का MSP 2300 रुपये प्रति क्विंटल होगा, जो पिछले साल की तुलना में 117 रुपये अधिक है. तूर की MSP 7550 रुपये प्रति क्विंटल होगा, जो पिछले साल की तुलना में 550 रुपये अधिक है. उड़द का MSP 7400 रुपये प्रति क्विंटल होगा, जो पिछले साल से 450 रुपये अधिक है, मूंग का MSP 8682 रुपये प्रति क्विंटल होगा जो पिछले साल की तुलना में 124 रुपये अधिक है. कपास का नया एमएसपी 7121 होगा. वहीं इसके दूसरे किस्म के लिए नया एमएसपी 7521 रुपये होगा, जो पहले से 501 रुपये ज्यादा है. मूंगफूली का MSP 6783 रुपये प्रति क्विंटल होगा, जो पिछले साल से 406 रुपये अधिक है. इसी तरह से ज्वार का MSP 3371 रुपये प्रति क्विटंल होगा जो बीते वर्ष से 191 रूपये अधिक है.


अन्य सम्बंधित खबरें