सरायपाली : दो अलग-अलग मामलों में 13 लीटर देशी महुआ शराब जप्त... - CG Sandesh

सरायपाली : दो अलग-अलग मामलों में 13 लीटर देशी महुआ शराब जप्त.

सरायपाली पुलिस ने 19 जून 2024 को मुखबिर की सुचना पर ग्राम चकरदा तथा बैधपाली रोड़ पुल के पास से करीब 13 लीटर देशी महुआ शराब जप्त किया है. जिसमे दो अलग-अलग मामले दर्ज किये गए हैं.

पुलिस ने बताया कि आरोपी कृष्णा गोस्वामी पिता गजेन्द्र उम्र 22 साल निवासी चकरदा, अपने घर के पीछे बाड़ी में, अवैध रूप से शराब बिक्री करने वास्ते रखे मिला. जिसके कब्जे से 6 लीटर महुआ शराब कीमती 1200 रुपये को जप्त कर अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट कायम कर कार्यवाही में लिया गया.

इसी तरह बैधपाली रोड़ पुल के पास आरोपी मिनीकेतन टोप्पो पिता बैशाखू उम्र 54 साल निवासी वार्ड नं. 07 ताजनगर झिलमीला अवैध रूप से शराब बिक्री करने वास्ते रखे मिला. जिसके कब्जे से 7 लीटर महुआ शराब कीमती 1400 रू को जप्त कर अपराध धारा 34(2) कायम कर कार्यवाही में लिया गया.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें