बसना : राष्ट्रीय सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन कार्यक्रम गौरटेक म... - CG Sandesh

बसना : राष्ट्रीय सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन कार्यक्रम गौरटेक में आयोजित किया गया।

बसना मुख्य चिकित्सा एवम् अधिकारी डॉ पी कुदेशिया, खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ नारायण साहू, सेक्टर प्रभारी डॉक्टर राजेंद्र पटेल, खंड विस्तार प्रशिक्षण अधिकारी श्याम लाल सिदार, विकासखंड कार्यक्रम प्रबंधक डोलचंद नायक के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत आयुष्मान आरोग्य मंदिर सिंघनपुर के आश्रित ग्राम गौरटेक में विश्व सिकलीन दिवस वर्ष 2024 का थीम " प्रगति के माध्यम से आशा वैश्विक सिकल सेल देखभाल उपचार को आगे बढ़ाना है" के थीम पर मनाया गया।

इस शिविर 160 लोगों सिकल सेल का जांच किया गया जिसमें 5 सिकलिन पॉजिटिव मिला । इस सम्बंध में स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों के द्वारा बताया गया की सिकलिन बीमारी एक अनुवांशिक रोग है जिसमें लाल रक्त कोशिकाओं का आकार किसानों के द्वारा कृषि कार्य में उपयोग आने वाले उपकरण हंसिया के तरह हो जाता है। जिसे अंग्रेजी में सिकल कहा जाता है। जिसके कारण से शरीर के विभिन्न अंगों में रक्त प्रवाह में रुकावट पैदा होता है और मरीज को असहनीय दर्द होने लगता है, लाल रक्त कोशिका जल्दी-जल्दी नष्ट होने लगता है, जिससे शरीर में खून की कमी हो जाता है।

सिकलिन पॉजीटिव मरीज को फॉलिक एसिड गोली खाने की सलाह दिया जाता है चूंकि यह बीमारी एक पीढ़ी से दूसरे पीढ़ी तक जाते रहता है जिसे रोकने के लिए शादी की पूर्व लड़का लड़की का सिकलीन जांच आवश्यक है।

सिकलिन बीमारी का प्रमुख लक्षण है भूख न लगना, खून की कमी, दीर्घकालिक बुखार, थकावट, त्वचा एवं आंखों में पीलापन, शरीर में सूजन, सांस लेने में तकलीफ, हड्डी और पसली में दर्द सिकल सेल की प्रमुख लक्षण है।

सिकलिन पॉजिटिव हो जाने पर मरीज को नियमित अपने खून की जांच कराना चाहिए, फाइबर युक्त भोजन एवं मौसमी फल को अपने आहार में शामिल किया जाना चाहिए तैलीय व मसालेदार खाद्य पदार्थों का उपयोग नहीं करना चाहिए। नियमित योग भी स्वस्थ जीवन के लिए आवश्यक है।

इस कार्यक्रम में सरपंच सुकमुनि रावल, उपसरपंच सुशीला गहिर , पंच निरंजन कानूनगो , वरिष्ठ नागरिक दयानिधि नायक, सुपरवाइजर एस बी साहू ,ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक खेल बाई कुलदीप , उपेंद्र प्रधान, सीएचओ वर्षा रानी नंद, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता संतोषनी कानूनगो, रेखा नायक, मितानिन पवित्र भोई , सुबलया कानूनगो, तारा धुवेल इत्यादि उपस्थित रहे ।


अन्य सम्बंधित खबरें