सरायपाली : जमीन जायदाद व पुरानी रंजिश पर छोटे भाई से मारपीट, सिर में लगे 5 टांके
सरायपाली थाना क्षेत्र के ग्राम ग्राम चट्टी गिरौला में जमीन जायदाद के केस के चलते एक बड़े भाई ने अपने छोटे भाई से मारपीट कर लहू लहान कर दिया, जिसके चलते उसके सिर में 5 टांका लगने की बात कही गई है.
परमेश्वर बढई ने पुलिस को बताया कि उसका अपने सगे भाई महेश्वर बढई के साथ आपसी जमीन जायदाद भाई बंटवारे का केस चल रहा है. 19 जून 2024 के दोपहर 2 बजे के आसपास परमेश्वर जब अपने घर के पास दरवाजे में खड़ा था तो पुराने रंजिश पर से उसका भाई परमेश्वर बढई व भतीजा भागीरथी बढई दोनों हाथ में लाठी डंडा लेकर मां बहन की अश्लील गाली गलौच करते आये. जिसे परमेश्वर ने गाली बकने से मना किया तो दोनों आवेश में आकर जान सहित मारने की धमकी देकर लाठी डंडा से मारपीट किये.
महेश्वर के लाठी से मारने से परमेश्वर के पीठ में तथा भागीरथी के डंडा मारने से सिर में पड़ा, जिससे परमेश्वर लहुलुहान हो गया, खून से सेण्डो भीग गया. घटना को हेमसागर केंवट व मुकेश चौधरी व अन्य लोग देखे सुने बीच बचाव किये. मारपीट से परमेश्वर के सिर में 5 टांका लगा है. मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.