बसना : बहार खड़ी गाड़ियों को निशाना बना रहे चोर, दो अलग-अलग मा... - CG Sandesh

बसना : बहार खड़ी गाड़ियों को निशाना बना रहे चोर, दो अलग-अलग मामले दर्ज.

बसना थाने में बाइक चोरी के दो अलग-अलग मामले दर्ज कराये गए हैं. जिसमे बसना के अग्रवाल नर्सिंग होम परिसर तथा शासकीय शराब दुकान के बहार खड़ी गाड़ियों को चोरों ने निशाना बनाया है.

ग्राम खेमड़ा निवासी शिवकुमार बंजारा ने पुलिस को बताया कि मोटर सायकल हीरो HF डिलक्स क्रमांक CG 06 GH 0170 कीमती 40000 रूपया में वह 29 मई 2024 को रात्रि अपने निजी काम से शराब दुकान बसना गढपटनी रोड मे गया था, और मोटर सायकल को शराब दुकान के मेन गेट के सामने खडा करके अंदर गया. इसके थोड़ी देर बाद बाहर निकला तो देखा कि उसका मोटर सायकल वहां नही था कोई अज्ञात व्यक्ति मोटर सायकल को चोरी कर ले गया था. जिसका आस पास तथा देहात गांव व शहर में पता तलाश करने पर पता नहीं चला.

जबकि सियाराम बारिक ने पुलिस को बताया कि मोटर सायकल हीरो स्प्लेण्डर प्लस क्रमांक CG06GE6775 किमती 50000 रूपये में वह 17 जून 2024 को दिन में करीबन 10:00 बजे अग्रवाल नर्सिंग होम बसना में भर्ती अपने रिश्तेदार को देखने के लिए आया था और अपने मोटर सायकल को अग्रवाल नर्सिंग होम बसना के पार्किंग में खड़े कर मोटर सायकल को लाक कर रिश्तेदार को देखने अग्रवाल नर्सिंग होम बसना के अंदर गया. इसके करीब एक घंटे के बाद जब वह अपने रिश्तेदार को देखकर हास्पीटल से वापस आकर स्टैण्ड में जाकर देखा तो उक्त मोटर सायकल वहां नही था कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया था, मोटर सायकल चोरी होने के बाद वह अपने उक्त मोटर सायकल का पता बसना एवं आसपास के क्षेत्र में किया जिसका कोई पता नही चला.

उपरोक्त दोनों मामलों में बसना पुलिस ने अज्ञात चोर के विरुद्ध अपराध धारा 379-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


अन्य सम्बंधित खबरें