बसना : कुदारीबाहरा में दो पक्षों के बीच मारपीट, दर्ज कराया क... - CG Sandesh

बसना : कुदारीबाहरा में दो पक्षों के बीच मारपीट, दर्ज कराया काउंटर मामला.

बसना थाना क्षेत्र के ग्राम कुदारीबाहरा में दो पक्षों के बीच मारपीट अश्लील गाली गलौच होने पर काउंटर मामला दर्ज कराया गया है.  

केशव साव ने पुलिस को बताया कि 19 जून 2024 को वह सुबह 7:30 बजे गाय चराने के लिए जा रहा था तभी पीछे से दो लड़के अपने मोटर सायकल को उसके बाजू से चलाकर निकले. जिसे केशव ने मोटर सायकल को ढंग से चलाने बोला तो दोनों अपने मोटर सायकल को रोककर गंदी गंदी गाली देकर केशव को जमीन में पटक कर हाथ मुक्का एवं डण्डा से मारपीट करने लगे. मारपीट से चोंट आने पर केशव जोर से चिल्लाने लगा तो उसकी आवाज को सुनकर उसके माता-पिता दौडकर आये और बीच बचाव कर रहे थे, तभी दोनों लड़कों के पिता जगजीवन मांझी भी आ गए और डण्डे से केशव के पिताजी सियाराम साव एवं मां फुलबाई साव के साथ भी मारपीट किये.

केशव साव की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.

जबकि जगजीवन मांझी ने पुलिस को बताया कि 19 जून 2024 को सुबह करीबन 8:00 बजे उसके दोनों लडके खेत से वापस घर आ रहे थे तो कुदारीबाहरा हाडापथरा रोड में ट्रांसफारमर के पास ग्राम कुदारीबाहरा का केशव साव उसके पिता सियाराम साव, और हेमन्त साव द्वारा रास्ता रोककर पुरानी बात को लेकर मां बहन की अश्लिल गाली गलौच कर हाथ मुक्का लाठी डण्डा से मारपीट करने लगे, जिसके चिल्लाने की आवाज सुनकर जगजीवन वहां पहुंचा तो उसे भी रास्ता में रोककर मां बहन की अश्लिल गाली गलौच किये तथा जाति सूचक गाली गलौच कर मारपीट किये, जान से मारने की धमकी दिये.

जगजीवन मांझी की शिकायत पर पुलिस ने आरोपीयों के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 324-IPC, 34-IPC, 341-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


अन्य सम्बंधित खबरें