बसना : कबीर नगर मे 22 जून को कबीर जयन्ती का होगा आयोजन - CG Sandesh

बसना : कबीर नगर मे 22 जून को कबीर जयन्ती का होगा आयोजन

बसना कबीर नगर मे 22 जून को सदगुरू कबीर जयन्ती के उपलक्ष्य में चौका आरती का आयोजन रखा गया है । बसना के वार्ड क्रमांक 6-7 के मध्य प्राचीन कबीर मंदिर स्थित है, जहाँ प्रतिवर्ष सदगुरू कबीर साहेब जी के जयन्ती को क्षेत्रीय महंत दीवान व समाज प्रमुखों की अगुवाई में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है।

आयोजक समिति के प्रमुखों ने बताया कि 22जून, दिन- शनिवार की प्रातः 9:00 बजे से मध्यान्ह 12:30 बजे तक सदगुरू कबीर मंदिर मे चौका आरती सम्पन्न होगा । मध्याह्न 1:00बजे भोजन प्रसाद भण्डारा पश्चात् शाम 4:00बजे सदगुरू कबीर मंदिर परिसर से नगर के मुख्य चौक तक शोभा यात्रा निकाली जावेगी।

आयोजन समिति के सदस्यगण दूरबीन दास,लक्ष्मण दास,विनोद दास,सोहन दास,सतीस दास,सुरती दास,मोती दास,बेलार दास ने नगर व क्षेत्र के श्रद्धालु भक्त वृन्द जनों को इस पुनीत कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पधारने की अपील किया है ।


अन्य सम्बंधित खबरें