सरायपाली : जमीन जायदाद के विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में दर्ज हुआ काउंटर केस.
सरायपाली थाना अंतर्गत ग्राम चट्टीगिरोला में जमीन जायदाद के केश को लेकर हुई मारपीट में काउंटर केस दर्ज कराया गया है.
भागीरथी बढाई ने पुलिस को बताया कि 19 जून 2024 के दोपहर करीब 2 बजे उसका चाचा परमेश्वर बढाई घर के पास आकर बोला कि मैं केश लड़ रहा हूं उसका आधा पैसा आप दोगे, और ऐसा कहकर मां बहन की गंदी गंदी गाली गुफ्तार करने लगा, जिसको भागीरथी ने मना किया तो उसका चाचा एवं चाचा का लड़का आवेश में आकर डंडा से व हाथ मुक्का से मारपीट कर जान से मारने की धमकी दिए.
भागीरथी बढाई ने बताया कि घटना को उसकी मां इला बढाई व पत्नी संध्या बढाई देखे सुने व बीच बचाव किये हैं, मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें